बल्लभगढ़। उद्योग मंत्रालय में काम करने वाले माली व उसकी पत्नी के साथ एक व्यक्ति ने 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने पैसे लेने के बाद भी दंपती को प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना सेक्टर 8 पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। गांव घोड़ी पलवल निवासी दुलारी देवी ने बताया कि उनके पति राजेंद्र सिंह दिल्ली उद्योग मंत्रालय में माली के पद पर कार्यरत हैं। कुछ साल पहले दोनों ने एक-एक प्लॉट सेक्टर-19 निवासी राजेश भारद्वाज से गाजीपुर डबुआ रोड पर लिया था। जिसका कुल भुगतान 14 लाख 60 हजार रुपये कर दिया। आरोपी ने पैसे लेने के बाद भी प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। संवाद