फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पतंजलि योग शिविर के नाम पर 27 हजार की धोखाधड़ी

Tue, 18 Jul 2023 10:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-माता-पिता को पतंजलि योगपीठ में उपचार कराने के लिए भेजना चाहता था पीड़ित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरिद्वार स्थित पतंजलि योग शिविर में उपचार कराने के नाम पर करीब 27900 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित अपने माता-पिता का उपचार पतंजलि योगपीठ में करवाना चाहता था। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-70 निवासी सुमित चुटानी ने बताया कि 20 जून को फेसबुक पर पतंजलि का विज्ञापन देखा। उक्त विज्ञापन पर माता-पिता का इलाज करने के लिए लिंक पर क्लिक किया। जिसमें अपना नंबर और नाम डाला। अगले दिन उनके पास कॉल आई। जिसमें उसने खुद को पतंजलि का अधिकारी बताते हुए माता-पिता की समस्या की जानकारी ली और इलाज के लिए हरिद्वार में योग शिविर में आने के लिए कहा। उन्होंने पतंजलि के लेटर हेड पर कमरों के किराए की जानकारी भेजी। जिसमें दिए गए ऑप्शन में से एक ऑप्शन सिलेक्ट करने के लिए कहा और कम से कम 7 दिन योग शिविर में रुकने की सलाह दी। उसके बाद उन्होंने महर्षि कुटिया ऑप्शन को चुना। जिसका चार्ज 6 हजार रुपये प्रतिदिन था, जिसे कुल 42000 रुपये बताया। जिस पर उन्होंने योग शिविर के अधिकारियों को चार्ज ज्यादा होने पर मना कर दिया। उसके बाद अधिकारी ने उनको 35 प्रतिशत छूट दी और कहा कि उनका इलाज 27900 रुपये में होगा। उसके बाद पतंजलि से पूछताछ कॉल आई और उस व्यक्ति ने अपने आप को आचार्य विशाल वर्मा बताया और तिथि 26 जून और 9 जुलाई बताई। जिसमें शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने 9 जुलाई को योग शिविर में जाने का मन बनाया। पेमेंट करने के लिए अकाउंट नंबर दिया। जिस पर उन्होंने 27900 रुपये खाते में भेज दिए। कुछ दिनों के बाद उन्होंने पतंजलि के पूछताछ कॉल पर बुकिंग के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कॉल की तो उनको पता चला कि उनकी कोई बुकिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें