फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी के खाते में पैसे न जमा कर 4.5 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर द्वारा पार्टियों से बिक्री का करीब 4.5 लाख रुपये का कलेक्शन अपने व्यक्तिगत बैंक खाते और नकद में लेकर कंपनी से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कंपनी को पैसे वापस करने से साफ मना कर दिया और मालकिन को जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने व्यापार मैनेजर की शिकायत पर 15 मई को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी की धाराओं के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कंपनी के व्यापार मैनेजर राहुल जैन ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी के दो कार्यालय बल्लभगढ़ के सीकरी इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर-31 में स्थित हैं। कंपनी ने एक अप्रैल 2024 को भूपेंद्र सिंह को वरिष्ठ मैनेजर (बिक्री/संग्रह) के पद पर नियुक्त किया था। भूपेंद्र का मुख्य काम बाजार में कंपनी का माल बेचना और पार्टियों से पेमेंट कलेक्ट करके कंपनी के खाते में जमा कराना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें