बल्लभगढ़ में सगे भाई व स्कूल के तीन पूर्व कर्मचारियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। जब पीड़ित रुपये वापस मांगने गए, तो सगे भाई ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव सीही निवासी मनधीर मान ने बताया कि वह भाई सुनील मान, संजय मान व अमित मान के साथ मिलकर एक निजी स्कूल मुजेड़ी रोड पर चलाते हैं। उस स्कूल में वह 60 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं। वहीं, अन्य भाई 40 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं। मनधीर मान का आरोप है कि भाई सुनील मान स्कूल के वाइस चेयरमैन पद पर तैनात हैं। उन्होंने स्कूल की भूतपूर्व प्रिंसिपल मीनू चाकू, विक्रम व पूर्व कर्मचारी भावना के साथ मिलकर काफी रुपये का हेरफेर किया है।