फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार की टक्कर से चार साल का बच्चा घायल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पार्क से घर जा रहे चार साल के बच्चे को तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। बच्चे के पैर में गंभीर चोट लग गई। सेक्टर-3 निवासी गोविंदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि उनके दो बेटे है। बड़ा लड़का रुद्र (8) और छोटा दिव्यांश (4) है। दोनों 11 अप्रैल को घर के सामने पार्क में खेलने के लिए जा रहे थे। खेलने के कुछ समय बाद उन्होंने दोनों को आवाज देकर घर बुलाया। आवाज सुनकर दोनों पार्क से घर की तरफ आ रहे थे। बड़ा बेटा पहले घर पहुंच गया, लेकिन छोटा लड़का धीरे-धीरे पार्क से निकलकर घर आ रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके पैर पर चोट लग गई। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। आरोप है कि घटना को अंजाम देने वाले चालक की ओर से एक महिला ने कहा कि वह जज की लड़की है। इसलिए कुछ नहीं कर पाओगे। वह अपने बच्चे के उपचार में व्यस्त होने की वजह से पहले शिकायत नहीं कर पाए। पुलिस ने अस्पताल में आने के बाद उनके बयान लिए। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें