फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद स्टेशन पर चार ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू (64012) अपने निर्धारित समय 11:20 बजे के बजाय 14:36 बजे आई। यह ट्रेन तीन घंटे 16 मिनट की देरी से रही। निज़ामुद्दीन-खजुराहो स्पेशल (01914) का तय समय 12:45 बजे था। यह ट्रेन 15:25 बजे पहुंची और दो घंटे 40 मिनट लेट रही। गाज़ियाबाद-पलवल ईएमयू (64052) करीब दो घंटे 15 मिनट की देरी से 15:34 बजे प्लेटफॉर्म तीन पर पहुंची। उत्कल एक्सप्रेस (18477) सबसे अधिक करीब पांच घंटे 19 मिनट की देरी के बाद 17:42 बजे पर आई। ट्रेनों के लंबे इंतजार में रोज़ाना सफ़र करने वाले यात्रियों का काफी समय बर्बाद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें