फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत

Thu, 28 Mar 2024 01:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग रही है। मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में मृतकों की पहचान मूलरूप से बिहार के मधुबनी के गांव बसुआरा निवासी रंजय सदाय, गांव बंधबारी निवासी 25 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मामले में मृतक की पहचान भूपानी गांव के विमलेश कुमार के रूप में हुई। तीसरे मामले में मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पहले मामले में सोमवार को नंगला चौक पर तेज रफ्तार स्कूटी ने रंजय सदाय नामक युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मूलरूप से बिहार के मधुबनी स्थित बसुआरा का रहने वाला था। मृतक के भाई संजय सदाय की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत
दूसरे मामले में हरकेश उर्फ राकेश ने धौज थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह बंधवाड़ी टोल पर काम करते हैं और गुरुग्राम के गांव बंधवाड़ी में परिवार के साथ रहते हैं। उनका छोटा भाई सचिन (25) एक निजी बस में परिचालक का काम और खेती भी करता था। 25 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे वह टेठड स्थित खेत से बाइक से बंधवाड़ी स्थित अपने घर लौट रहा था। इस दौरान गांव पाखल-मोहताबाद के बीच एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार मृतक सचिन शादी-शुदा था और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर, मौत
तीसरे मामले में सरस्वती कॉलोनी निवासी चंदन गुप्ता ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का काम है। सन्नी बाजार में उनका कार्यालय है। मंगलवार सुबह वह अपनी कार में सीएनजी भरवाने सेक्टर-37 गए थे। इस दौरान देखा कि तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने पैदल जा रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें महिला चोटिल होकर गिर गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सराय ख्वाजा थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतका की पहचान करने में जुटी है। पुलिस हादसे के बाद बाइक समेत फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
चौथे मामले में मास्टर रोड पर 24 मार्च की रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार रात एक की मौत हो गई। भूपानी थाना की पुलिस जांच में जुटी है। मृतक की पहचान भूपानी निवासी विमलेश कुमार के रूप में हुई है। मृतक के दोस्त दीपक तिवारी पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें