फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने मंगलवार को चार सट्टा खाई करने वालों को भोजपुरी चौक और सेक्टर-2 क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 24 हजार 200 रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार भोजपुरी चौक के पास ग्रीन बेल्ट से पर्वतीय कॉलोनी निवासी दिलीप को 3700 रुपये के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने आदर्श नगर निवासी गोपाल, ब्राह्मणवाड़ा निवासी राजन और बल्लभगढ़ के मेन बाजार निवासी अनूप कुमार को सट्टा खाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में 20,500 रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। संवाद