फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र में वार्ड नंबर-छह के पार्षद प्रतिनिधि संदीप शर्मा पन्हेड़ा ने रविवार को गांव मोहना में एक करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मोहना गांव में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बसपा नेता संदीप शर्मा ने कहा कि वे इस क्षेत्र में समर्पित भावना से काम कर रहे हैं और इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास करना ही उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर धर्मबीर सरपंच,पन्हेड़ा कला, ब्लाॅक मेंबर दुर्गेश नरियाला, ब्लॉक वाइस चेयरमैन बिजेंद्र पन्हेड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें