फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने के लिए कंपनी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रीन फील्ड कॉलोनी वासियों ने जर्जर सड़क की समस्या के लिए बुधवार को अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी (यूआईसी) के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान स्टेट मैनेजर रमेश को ज्ञापन सौंपकर सड़क बनाने की मांग की। लोगों का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत होने से आवाजाही में परेशानी होती है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के आरडब्ल्यूए प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने बताया कि कॉलोनी में मुख्य सड़क की हालत बेहद खस्ता बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए। बारिश में वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते है। इनको भरने के लिए पिछले दिनों कंपनी के अधिकारियों ने मिट्टी डाल दी थी, जो अब उड़कर लोगों के घरों में जा रही है। स्टेट मैनेजर ने लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए महासचिव वीके टंडन, विजय चावला, पारुल बावा, सीमा डे, रेखा रस्तोगी, सागर चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें