फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे देने से मना करने पर पति ने उखाड़ दिए पैरों के नाखून

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। धीरज नगर में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में पत्नी से पैसे मांगे। मना करने पर आरोपी ने मारपीट की और पिलास से महिला के पैरों के नाखून उखाड़ दिए। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसी नगर निवासी विमला देवी ने बताया 13 साल पहले उन्होंने बेटी पूजा की शादी धीरज नगर निवासी राजेश के साथ की थी। आरोप है कि राजेश व उसके परिवार ने दो साल बाद ही दहेज को लेकर ताने देना व पीटना शुरू कर दिया था। पूजा ने कई बार मायके से पैसे लाकर दिए। शनिवार रात राजेश नशे की हालत में आकर पैसे मांगने लगा। पूजा ने अपने मायके से पैसे लाने से मना कर दिया। राजेश ने मारपीट करते हुए पिलास से पैरों के नाखून खींच दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पूजा की मां बिमला परिवार सहित धीरज नगर पहुंची। थाना पल्ला प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश ने बताया कि पीड़िता की तरफ से शिकायत मिल गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें