फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सर्वे के आधार पर एफएनजी का डीपीआर होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे के आधार पर तैयार होगी एफएनजी की डीपीआर
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया सर्वें, सड़क बनने से समय के साथ ईंधन की भी बचत होगी
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-88 में अमृता अस्पताल के पास से होगी एफएनजी एक्सप्रेसवे की शुरुआत

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में फरीदाबाद-नोएडा-गाज़ियाबाद एक्सप्रेसवे (एफएनजी) परियोजना को सिरे चढ़ाने में प्रशासन जुट गया है। लोक निर्माण विभाग ने जमीन के साथ रूट का सर्वे एक बार फिर शुरु कर दिया है। जल्द डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। मंजूरी के बाद टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना के पूरा होने के बाद फरीदाबाद से नोएडा की दूरी मात्र 10 मिनट में सिमट जाएगी। इससे करीब 50 हजार नौकरीपेशा लोगों का सफर आसान होगा।
फरीदाबाद से हजारों लोग रोजाना नौकरी व अन्य कामों के लिए आवाजाही करते है। दो राज्यों के बीच अभी कोई सीधी सड़क नहीं होने से लोगों को कालिंदीकुंज से जाना पड़ता है। यहां सुबह-शाम भारी जाम लगता है। लोगों का 10 मिनट का सफर आधे-एक घंटे में पूरा होता है। दिल्ली की तरफ से नोएडा जाने पर लोगों को भारी ट्रैफिक से जूझना पड़ता है, साथ ही नोएडा और गाजियाबाद से फरीदाबाद आने-जाने में समय भी काफी लगता है। कारोबारियों ने बताया कि उनके कई उद्योग नोएडा और गाजियाबाद में लगे है। उन्हें अभी दिल्ली या केजीपी से होकर जाना पड़ता है। सीधी रोड बनने से समय के साथ ईंधन की भी बचत होगी। गांव लालपुर के पास यमुना नदी पर पुल बनाने का काम जल्द शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


नौ किमी लंबी सड़क के लिए सर्वे
फरीदाबाद में नौ किमी लंबी सड़क बनाने के लिए दो दिन पहले लोक निर्माण विभाग और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने संभावित रूट का निरीक्षण किया था। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के अनुसार, एफएनजी की शुरुआत ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-88 में अमृता अस्पताल के पास से होगी। इसके बाद यह खेड़ी गांव होते हुए लालपुर में यमुना किनारे पहुंचेगा। जहां इसे पुल के जरिए नोएडा में मंगरोली गांव के साथ जोड़ा जाएगा। पुल की लंबाई करीब 600 मीटर है।

-
यमुना पर 600 मीटर लंबा बनेगा पुल
फरीदाबाद और नोएडा के बीच यमुना पर नया पुल बनाया जाएगा। 600 मीटर लंबे इस पुल निर्माण का 50-50 फीसदी खर्च हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी। यह पुल छह लेन का होगा। इस पर करीब 150 से 200 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। साथ ही पुल को जोड़ने के लिए अप्रोच रोड दोनों ओर के प्राधिकरण अपने-अपने खर्चे पर बनाएंगे। नोएडा की तरफ करीब 4.7 किमी लंबी अप्रोच रोड बनेगी। और फरीदाबाद की तरफ अभी अलाइनमेंट फाइनल नहीं हुआ है।

अमृता अस्पताल के पास बनेगी सड़क

लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015 में गाजियाबाद के मेरठ रोड से नोएडा तक करीब आठ किलोमीटर और दूसरी ओर फरीदाबाद के रास्ते सोहना रोड तक करीब 28 किलोमीटर तक विस्तार कर नेशनल हाइवे के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई। इस परियोजना को मास्टर प्लान 2031 में शामिल किया गया है। इसके लिए ग्रेटर फरीदाबाद में खेड़ीपुल-अमृता अस्पताल के पास से सड़क यमुना नदी तक बनेगी।

उद्यमियों से बातचीत
कंपनी के काम को लेकर कई बार नोएडा जाना होता है। कालिंदीकुंज पर जाम से बचने के लिए दिल्ली की तरफ से जाने पर करीब ढाई घंटे लग जाते है। एफएनजी बनने से आवाजाही आसान होगी। हम अपनी कंपनी नोएडा में भी खोल सकेंगे। - रोहित रुंगटा, महासचिव, फरीदाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

शहर में बेहतर परिवहन सुविधा न होने के कारण ही विकास में पिछड़ रहा है। एफएनजी बनने से विकास में तेजी आएगी। शहर में निवेश बढ़ेगा और नई कंपनियां आगे आएंगी। - वीरेंद्र मेहता, निदेशक, सुप्रीम हाईड्रोलिक
विज्ञापन



एफएनजी परियोजना को लेकर सर्वे शुरु कर दिया गया है। इसमें देखा जाएगा कि कहां-कहां फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जाएंगे। यमुना पर बनने वाले पुल के पास भी जमीन चिह्नित की जाएगी। जल्द इसकी डीपीआर बनाने का काम शुरु किया जाएगा। - प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें