फरीदाबाद। शहर में बाटा नीलम रोड पर सफाई ठेकेदार ने नाले की निकली हुई सिल्ट डाल दी। सड़क पर नाले की सिल्ट फैली होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की शिकायत मिलने पर एफएमडीए ने सड़क को साफ करवा दिया है। लोगों के अनुसार दोपहर के समय बाटा से नीलम की तरफ जा रहे सिल्ट से भरे डंपर ने सड़क पर ही पूरा डंपर खाली कर दिया। इससे सड़क के एक बड़े भाग पर सिल्ट फैल गई। सिल्ट के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। इस पर संज्ञान लेते हुए एफएमडीएम ने तुरंत टीम को भेजकर सड़क को साफ करवाया। वहीं लोगों ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो