फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनें देरी से चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार को लोकल और लंबी दूरी की पांच ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं। इसके चलते यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक देरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में रही, जबकि शकूरबस्ती-पलवल ईएमयू भी दो घंटे से अधिक की देरी से चली। हजरत निजामुद्दीन से पुरी जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटे 49 मिनट देरी से चली। नई दिल्ली से पुणे जंक्शन जाने वाली झेलम एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से एक घंटे 47 मिनट देरी से चली। ऐसे में लंबी दूरी की इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गाजियाबाद-पलवल ईएमयू एक घंटे 35 मिनट और नई दिल्ली-पलवल ईएमयू एक घंटे 16 मिनट देरी से चली। लोकल ट्रेनों के देरी से चलने के कारण रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें