फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म हाउस बनाने का झांसा देकर पांच लाख ठगे, लुधियाना का रहने वाला है आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। ठेकेदार राजीव शर्मा ने फार्म के नाम पर 5 लाख रुपये ठग लिए। थाना सेक्टर आठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-21ए निवासी मुकुल ने बताया कि दिल्ली में डेरा मंडी में उसका प्लॉट है, जिसको फार्म हाउस बनाना चाहता था। इसे लेकर लुधियाना निवासी ठेकेदार राजीव शर्मा से संपर्क किया। राजीव फार्म हाउस बनाने का कार्य करता है। सेक्टर-9 में राजीव के साथ बैठक अक्तूबर 2021 में उसकी बहन के घर हुई थी। राजीव शर्मा ने बताया था कि फार्म हाउस बनाने के लिए 3400 रुपये वर्गगज खर्चा आएगा। इस संबंध में एक अनुबंध किया, जिसमें तय हुआ कि जो भी सामग्री आएगी, उसका पैसा सप्लायर को सीधे देंगे। राजीव शर्मा ने काम करना शुरू कर दिया। बाद में शक हुआ कि राजीव शर्मा सामान में कुछ गड़बड़ी कर रहा है। आरोपी हिसाब देने में आनाकानी करने लगा। बाद में राजीव ने एक बिल भेजा, जिसमें सामान की कुल कीमत 4,96190 रुपये थी। राजीव शर्मा ने कहा कि पैसे खाते में ट्रांसफर कर दो। उनके पिता ने करीब 5 लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए। इसके बाद राजीव शर्मा ने फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें