फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट के बाद वीडियो वायरल करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के बाद वीडियो वायरल करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 58 थाना पुलिस ने लड़ाई-झगड़े करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जसवीर निवासी सागरपुर, कुणाल निवासी प्याला, मनोज निवासी डीग, बंटी निवासी सेक्टर 58 और रोहित निवासी राजीव कॉलोनी शामिल है। इनके खिलाफ 11 अक्तूबर को सेक्टर 58 थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपियों ने 23 सितंबर को सेक्टर 59 में नौकरी करने वाले लड़के का अपहरण किया। उसको डंडों से पीटा था। जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद आरोपियों को सीकरी प्याला रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल तथा मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें