फरीदाबाद। राम नगर सेक्टर-56 में शादी विवाह में चलाने वाले पटाखे बिना किसी अनुमति के बनाए जा रहे थे। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान मौके से 40 किलोग्राम निर्मित पटाखे व लगभग 29 किलो ग्राम रॉ-मेटेरियल जब्त किया गया। इसके साथ ही दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में बीएनएस व एक्सप्लोसिव एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों में जान मोहम्मद (25) व अलताफ निवासी असलातपुर गाजियाबाद का नाम शामिल है। संवाद