फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी के पास खड़े दो ट्रकों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
विज्ञापन

फरीदाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है। मंगलवार रात को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक कंपनी के पास खड़े दो ट्रकों में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और काबू पाया, लेकिन आग से पूरी ट्रक जल चुके थे। सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अग्निशमन विभाग अधिकारी लेखराम ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें हाइवे पर दो ट्रकों में आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आशंका है कि ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। अधिकारियों का कहना है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें