संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सराय थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सेक्टर-37 स्थित एक मकान के बेसमेंट में बने गेस्ट रूम में आग लग गई। आग लगने की वजह से रूम के अंदर रखा सारा सामान जल गया। आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेसमेंट में धुआं अधिक होने के कारण अंदर जाना मुश्किल हो गया। इस दौरान डायल 112 और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।