फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: समर ग्रैंड बेंक्वेट हॉल में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुए धमाके

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना फायर एनओसी के चला रखा था , सिलिंडर भी फटे
विज्ञापन

फोटो-10,11
समर ग्रैंड बेंक्वेट हॉल में लगी आग, सिलिंडर भी फटे
बिना फायर एनओसी के चला रखा था, सिलिंडर भी फटे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-सात स्थित समर ग्रांड बैंक्वेट हॉल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। इसके कारण वहां रखे सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हांलाकि आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। विभाग से फायर एनओसी भी नहीं ले रखी थी।
जिला अग्निशमन अधिकारी सत्यवान समरीवाल ने बताया बैंक्वेट हॉल संचालक के पास आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। बैंक्वेट हॉल में सिलिंडर क्षमता से अधिक रखे हुए थे। आग लगने के बाद उनमें तेज धमाके होने लगे। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पूरी तरह से भड़क गई थी। आग से निपटने के उचित इंतजाम होते तो आग को भड़कने से रोका जा सकता था।
विज्ञापन

दमकल विभाग को करीब सवा एक बजे अलग लगने की सूचना मिली। विभाग ने चार गाडियां घटना स्थल पर भेजी। आग की लपटें देख तुरंत गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई। सेक्टर 31, 15, एनआईटी, बल्लभगढ, सेक्टर 25 व आईएमटी से आठ गाड़ियों ने तीस से ज्यादा चक्कर लगाने के बाद आग पर काबू पाया। सेक्टर आठ थाना प्रभारी नवीन ने बताया उन्हें दोपहर करीब डेढ़ बजे बैंक्वेट हाल में आग लगने की सूचना मिली थी। सेक्टर आठ, सेक्टर-11 और सेक्टर तीन पुलिस चौकी प्रभारियों की टीम मौके पर पंहुच गई। फायर ब्रिगेड कि गाड़ियां भी मौके पर आ चुकी थी। पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बैंक्वेट हॉल से 24 गैस सिलिंडर बाहर निकाले जब्कि 10 से ज्यादा सिलिंडर अंदर ही फट गए थे।आस-पास के घरों और फैक्ट्रियों को एतिहात के तौर पर खाली करा लिया गया था। लोगों को आने जाने में असुविधा ना हो इसके लिए यातायात को पहले ही मोडा जा रहा था। वाईएमसीए रोड को खाली कराया गया ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत ना हो।
विज्ञापन

-
पटाखों के धमाके और चिगारियों ने किया आग में घी का काम
सूत्रों के मुताबित बैक्वेट हॉल के अंदर आतिशबाजी के लिए पटाखे भी रखे हुए थे। आग लगते ही पटाखों ने अपना काम शुरू कर दिया। आग बुझाने के लिए कोई इंतजाम करने से पहले ही आग ने भीषण रूप ले लिया था। शुरूआती जांच में सामने आया है कि आग हॉल के रसोई घर से शुरू हुई थी। यहां सिलिंडरों ने आग को भडकाया और पटाखों ने आग में घी का काम किया। जिला अग्निशमन अधिकारी सत्यवान का कहना है सरकारी विभाग के ज्यादातर कार्यालयों ने फायर एनओसी का प्रथम चरण पूरा कर लिया है कुछ ने एनओसी ले भी ली है। इतने बड़े बैंक्वेट हाल में यदि किसी कार्यक्रम के आयोजन के दौरान आग लग जाए तो कई जाने जा सकती है।
कैलाश गठवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें