संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 15 में बुधवार देर रात एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक स्कूटी मालिक ने स्कूटी चार्ज करने के लिए रात को लगाई थी। जिसके कुछ देर बाद स्कूटी से आवाज आई, जब लोगों ने आकर देखा तो स्कूटी में आग लग चुकी थी। रात में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। लेकिन, तब तक स्कूटी पूरी तरह जल गई थी। बताया जा रहा है कि स्कूटी ओवर चार्ज हो गई थी। जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि इस घटना में किसी को हानि नहीं पहुंची है।