फरीदाबाद। सेक्टर-75 स्थित बीपीटीपी कॉलोनी के एक फ्लैट में एसी की तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने के समय घर में केवल महिला मौजूद थी। महिला ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की बताई जा रही है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। महिला मनोरमा राणा ने बताया कि वह दिन के समय घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक आग लगने और सामान जलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत एसी का बटन बंद किया। इसके बाद पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। पति ने उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने घबराने के बजाय बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पा लिया। संवाद