फरीदाबाद। पल्ला नया पुल के पास इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुकान में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। शोरूम में रखे दो इलेक्ट्रिक स्कूटर जल गए। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार सुबह अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शी अरुण ने बताया कि आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग आग बुझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद