संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सागरपुर गांव स्थित एक बैटरी वर्कशॉप में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल केंद्र आईएमटी की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। बैटरी वर्कशॉप में लाखों की बैटरियां आग के कारण खाक हो गईं। इस दौरान टीम ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। फायरमैन राकेश कुमार ने बताया कि वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिलने पर दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।