फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 8 लाख रुपये लेने के बाद जमीन दूसरे को बेचने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। जमीन का सौदा करने के बाद 8 लाख रुपये लेने और बाद में उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेचने का मामला सामने आया है। जांच के बाद दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव बुखारपुर निवासी संदीप कुमार ने 18 अगस्त को दी शिकायत में बताया कि उसने तिगांव निवासी बलराम से 17 जनवरी 2025 को 2 कनाल जमीन खरीदने का इकरारनामा 75 लाख रुपये में किया था। इकरारनामे के समय उसने बलराम को 5.50 लाख रुपये नकद दिए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद बलराम ने अलग-अलग जरूरत बताकर उससे और रकम मांगी। 2 फरवरी को 50 हजार रुपये पत्नी के बैंक खाते में तथा 25 फरवरी को दो लाख रुपये भाई रिंकू के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा कराए गए। इस तरह कुल 8 लाख रुपये दिए गए। संदीप का आरोप है कि इकरारनामे के अनुसार 17 नवंबर 2025 तक बैनामा होना था। वह तय समय पर तहसील कार्यालय भी पहुंचा और अपनी हाजिरी दर्ज कराई लेकिन बलराम बीमारी, एनओसी और अन्य कारण बताकर बैनामा टालता रहा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि बलराम ने सुदेश पाल के साथ मिलीभगत कर उसी जमीन का सौदा उसके साथ कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि एसीपी तिगांव की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें