फरीदाबाद। बिजोपुर की बीपीएल कॉलोनी में कार की टक्कर से किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हादसा 15 अगस्त को हुआ था। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 और 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बिजोपुर निवासी ईराऊन ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा अंसार 15 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे बीपीएल कॉलोनी गया था। सड़क पर पैदल चलते समय कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अंसार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने अंसार को अलफलाह अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद