फरीदाबाद। बीपीटीपी थाना पुलिस ने सेक्टर-86 के निजी अस्पताल के पास हुए सड़क हादसे के मामले में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं घायल का उपचार जारी है और वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। जवाहर कॉलोनी निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति प्रदीप कुमार 17 जून को सुबह ड्यूटी के लिए बाइक से निकले थे। दोपहर करीब ढाई बजे अस्पताल से फोन कर उन्हें हादसे की सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि कार चालक जितेंद्र घायल को अस्पताल लेकर आया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पत्नी की शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद