फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीवर गैस वेंट पाइप उखाड़ने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-17 मार्केट में सीवर लाइन की गैस वेंट पाइप उखाड़कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। नगर निगम की जांच में क्षतिग्रस्त पाइप की कीमत 58,806 रुपये आंकी गई है।नगर निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र खट्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जून को संयुक्त आयुक्त, ओल्ड फरीदाबाद की ओर से व्हाट्सएप पर एक वीडियो भेजा गया था। वीडियो में सेक्टर-17 मार्केट स्थित मकान नंबर 607 के पास सीवर लाइन का गैस वेंट पाइप उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सीवर लाइन का गैस वेंट पाइप अपनी जगह से हटाकर एक ओर फेंका गया था।स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ की गई, लेकिन पाइप उखाड़ने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-17 थाना पुलिस ने 22 जून को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें