बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र में एक माह पहले हुए सड़क हादसे के मामले में बुजुर्ग के बेटे ने सोमवार को तिगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आदर्श नगर निवासी पवन ने बताया कि 15 मई की शाम करीब सात बजे उनके पिता धर्मपाल ऑटो से घर लौट रहे थे। जब उनका ऑटो तिगांव चौक से बल्लभगढ़ की ओर जा रहा था, तभी माल से भरे एक अन्य ऑटो ने उनके ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। हादसे में उनके पिता के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गए। उनका लंबे समय तक दिल्ली स्थित एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चलता रहा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर तिगांव थाना पुलिस ने ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद