फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे के मामले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव छांयसा थाना क्षेत्र में 30 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव मोहना निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता सुखबीर 30 अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे खेत से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक लेकर आ रहे चाहत निवासी खुर्जा बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) ने टक्कर मार दी। हादसे में सुखबीर के सिर, छाती और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें बामनीखेड़ा स्थित श्री बांके बिहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें सिविल अस्पताल पलवल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल के इमरजेंसी गेट पर पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे कुलदीप की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें