फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट में 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। हिंगनपुर गांव में 12 जनवरी को हुए मारपीट के मामले में लगभग एक माह बाद पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीन मोहम्मद निवासी हिंगनपुर ने शिकायत में बताया कि उनका भाई साहून सुबह जंगल से शौच कर पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। साहून किसी तरह जान बचाकर घर पहुंच गया। थोड़ी देर बाद आरोपी लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी लेकर उसके घर में घुस आए। उन्होंने साहून के साथ-साथ उसके बेटे निसार और हाबिल पर भी हमला कर दिया। झगड़े का शोर सुनकर जब परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पड़ोसियों के हस्तक्षेप से घायलों को आरोपियों से बचाया गया, जबकि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सभी घायलों का मेडिकल सरकारी अस्पताल पिनगवां में कराया गया। पुलिस मामले के मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें