संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। धौज थाना क्षेत्र स्थित गांव सिरोही के पहाड़ पर स्टंट करने गए दोस्तों की थार मंगलवार की दोपहर खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी। मामले में थाना धौज पुलिस ने किशोर के पिता की शिकायत पर थार मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि किशोर के पिता बाला जी कॉलोनी करनेरा निवासी प्रमोद की शिकायत पर चालक विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।