फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एफआईएमटीए भी करेगा जॉब पोर्टल शूरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। 29 जनवरी को आईआईएफ की ओर से जॉब पोर्टल की शुरुआत की गई थी। जहां पर अब तक जिले के 200 से ज्यादा युवा और 30 से अधिक औद्योगिक इकाइयों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। इसी क्रम में अब फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईएमटीए) भी एक नए जॉब पोर्टल की शुरुआत करने का मन बना रहा है। हालांकि, अब तक संगठन की ओर से किसी भी आधिकारिक तारीख ऐलान नहीं किया गया है, पर सदस्यों का कहना है कि मध्य मार्च के बाद इसकी शुरुआत की जा सकती है। एफआईएमटीए के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने बताया कि जॉब पोर्टल खुलने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही औद्योगिक इकाइयों को भी कुशल कर्मचारी ढूंढने में बेहद आसानी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं, आगामी मार्च महीने में युवाओं और औद्योगिक इकाइयों को जॉब पोर्टल प्रदान किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें