अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-दो में मारपीट के एक मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि भाई अपनी मां के साथ बहन की ससुराल में गया था, जहां पर उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित कमल कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को मां और बहन के साथ बहन की ससुराल गए थे। इस दौरान बहन के घर के सदस्यों व अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने मां के साथ ईंट-पत्थर व लोहे के सरिये व डंडे से मारपीट की।