फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 10 रुपए की सिगरेट को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महिलाओं सहित पांच गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


बल्लभगढ़। गांव समयपुर क्षेत्र में दस रुपये की सिगरेट के कारण दर्जनभर से ज्यादा युवकों ने दुकानदार और उसके परिवार पर लाठी-डंडो और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हादसे में 3 महिलाओं सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बल्लभगढ़ निवासी अरमान खान ने बताया कि वह सेक्टर-58 के गांव समयपुर रोड पर किराये की दुकान चलाते हैं। 21 मार्च को उनके पिता दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान युवक सचिन आया और उधार में सिगरेट मांगने लगा। पिता ने उधार देने से मना कर दिया। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसी शाम युवक और उसके साथियों ने दुकान पर आकर उनके पिता पर हमला कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद 22 मार्च को सेक्टर-58 थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 23 मार्च को वह दुकान खाली कर रहे थे लेकिन दोपहर करीब 2 बजे आरोपी दोबारा से अपने दर्जनभर साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से उनके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में अरमान के पिता अहमद, मां निशा, बहनें मनीषा और बारिशा तथा चाचा जहीर घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि इस घटना की सूचना उनको मिल गई है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें