फरीदाबाद। डबुआ थाना स्थित पालबास में चाचा-भतीजे में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। घटना में तीन महिलाओं को चोट आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सुनील ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में चाचा का मकान है। 10 मई को चाचा के परिवार के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इस बाबत उन्होंने पाली पुलिस चौकी में शिकायत दी। 11 मई को दोनों परिवारों को चौकी बुलाया गया। उनके पिता और भाई पुलिस चौकी चले गए। इस दौरान चाचा के परिवार के सदस्यों ने उनके परिवार पर हमला कर मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उनकी मां, भाभी और पत्नी घायल हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो