संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। वर्चस्व के लिए दो पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सेक्टर-7 पुलिस ने दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
राम नगर कॉलोनी निवासी सागर ने बताया कि वह पानी व डीजे का काम करता है। 23 जुलाई की रात करीब साढ़े 10 बजे साथी कपिल, पुनीत के साथ डीजे की मशीन को गाड़ी में लेकर आ रहा था। हाईवे पर सभी एक पानी की दुकान पर रुके थे, तभी पीछे से रितिक उर्फ भोला, अरूण, अंकित व अनस उनके पास आ गए और कहने लगे कि जितने पैसे हैं, निकाल दो, नहीं तो जान से मार देंगे। रितिक उर्फ भोला ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उनके ऊपर ईंट, पत्थर, बीयर की बोतल, लात व घूसों से हमला कर दिया। रितिक, अरूण, अंकित व अनस ने पुनीत की जेब से 14,500 रुपये भी छीन लिए। दूसरी ओर कृष्णा कॉलोनी निवासी विशाल ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। 23 जुलाई को उसका जन्मदिन था। शाम को वह बाइक से अपने घर से अपना बर्थडे केक लेने के लिए एक नंबर मार्किट में जा रहा था। इसी दौरान अचानक दो बाइक आकर उसके सामने खड़ी हो गईं। जिसमें 5 से 7 लड़के बैठे हुए थे। उसके साथ बाइक पर बंटी भी बैठा हुआ था। तभी उनमें से एक लड़के अरुण, अनिकेत, सौरव, रितिक उर्फ भोला व शंकर ने उनके साथ डंडे से मारपीट की। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।