फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अस्पताल से ऑक्सीजन प्लांट के पाइप और पानी की टोंटी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मई में हुई चोरी के बाद अब दोबारा वारदात, चिकित्सा अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। उपमंडल नागरिक अस्पताल होडल परिसर में चोरी की एक और घटना सामने आई है। 12 अक्टूबर की रात अस्पताल परिसर में बने पोर्टेबल अस्पताल से ऑक्सीजन प्लांट के पाइप, पानी की नली और पानी की टोंटी चोरी हो गई। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में होडल थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की ओर से 14 अक्टूबर को पुलिस को भेजे गए पत्र के अनुसार, अस्पताल परिसर में बने पोर्टेबल अस्पताल से अज्ञात व्यक्ति ऑक्सीजन प्लांट के पाइप, पानी की नली और पानी की टोंटी चोरी कर ले गए। चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत में बताया कि अस्पताल परिसर में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। इस संबंध में 11 मई 2026 को होडल थाना पुलिस को सूचना दी गई थी। चिकित्सा अधिकारी ने पत्र में कहा कि पिछली चोरी के मामले में भी अब तक कार्रवाई नहीं होने के कारण अस्पताल परिसर में दोबारा चोरी की घटना हुई है। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें