फरीदाबाद। तिगांव स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को एनटीपीसी फरीदाबाद से आई सीआईएसएफ टीम ने छात्राओं को अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को आग से बचाव, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। टीम ने यंत्रों के सही संचालन का लाइव डेमो प्रस्तुत कर उनके इस्तेमाल की प्रक्रिया समझाई। इसके बाद छात्राओं ने स्वयं अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रूप किशोर ने कहा कि सुरक्षा संबंधी जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण जरूरी है। संवाद