फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 14 अगस्त तक का जमा करा सकते हैं फीस

Sat, 12 Aug 2023 07:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए मेरिट सूची में आए छात्राें को फीस जमा करने के मात्र तीन दिन यानी 14 अगस्त तक का समय दिया है। 16 अगस्त से कक्षाएं लगना शुरू हो जाएंगी। इसके बाद रिक्त सीट पर दाखिले को लिए ओपन काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

नेहरु कॉलेज के एक वरिष्ठ प्रोफेसर का मानना है कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 15 अगस्त के बाद ओपन काउंसिलिंग की तिथि जारी का जा सकती है। मालूम हो कि स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई को शुरू हुई थी। एक अगस्त को नूंह में हुए उपद्रव के चलते चार दिन तक इंटरनेट बंद रहा था। इस दौरान छात्र आवेदन नहीं कर पाए थे। इसे लेकर अंतिम तिथि 8 अगस्त कर दी गई थी। विभाग की ओर से 11 अगस्त शाम को मेरिट सूची जारी की थी। दयानंद महिला कॉलेज की दाखिला प्रभारी गीता ने बताया कि मेरिट सूची में शामिल सभी छात्रों के पास एसएमएस भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें