फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नववर्ष के अवसर पर हवन यज्ञ कर की विश्व शांति की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नव वर्ष के शुभ अवसर पर ग्राम छपेड़ा एवं छछैड़ा में सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में आचार्य राजेश शास्त्री ने विधिवत यज्ञ-हवन एवं सत्संग कराया। यज्ञ में ब्रह्मा एवं डॉ. बलदेव अपनी धर्मपत्नी गायत्री देवी के साथ यजमान के रूप में उपस्थित रहे। आचार्य राजेश शास्त्री ने कहा कि हवन और यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है और मानव की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं योगिराज श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर यज्ञ और सत्कर्मों का मार्ग अपनाया। आचार्य ने बताया कि सत्संग करने, सुनने और सुनाने से मनुष्य की बुराइयां दूर होती हैं और वह अच्छे मार्ग की ओर अग्रसर होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें