नगीना। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से बीस वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की सुबह भतीजी बर्थडे पार्टी में सहेली के घर जाने की बात कह कर निकली थी। देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें अपने स्तर पर ढूंढने की कोशिश की। वहीं जब उसकी सहेली से बात की तो उसने बताया कि वह तो मात्र दस मिनट यहां रुकी और उसके बाद चली गई थी। परिजनों का कहना है कि काफी तलाश करने के बाद अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। जांच अधिकारी दया किशन का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद गुमसुदगी का केस दर्ज किया है। संवाद