फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगम को सौतन चाहिए!: हिंदू लड़की से शादी करने कोर्ट पहुंचा चार बच्चों का बाप, भाई ने बिट्टू बजरंगी को बुलाया

Sat, 21 Oct 2023 10:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

मामला बिगड़ता देख थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर रणवीर की टीम मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। देर शाम तक थाने में सभी पक्ष अपनी-अपनी बात रखते रहे।
विज्ञापन
शादी रोकने कोर्ट पहुंचा बिट्टू बजरंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिला अदालत परिसर में शनिवार को उस समय गहमागहमी का माहौल बन गया, जब चार बच्चों का पिता 21 वर्षीय युवती से शादी करने अदालत में आ गया। युवक दूसरे समुदाय से है, जबकि युवती हिंदू है। मामले की सूचना पाकर हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवती अपनी बात पर अड़ी रही कि वह शादी इसी युवक के साथ करेगी। इधर युवक की पहली पत्नी को भी शादी से कोई एतराज नहीं था। 

विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर रणवीर की टीम मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। देर शाम तक थाने में सभी पक्ष अपनी-अपनी बात रखते रहे। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के साथ वापस भेज दिया। युवक को कुछ शर्तों के साथ कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर रणवीर ने बताया कि गांधी कॉलोनी निवासी 21 साल की युवती के अपनी पड़ोसी दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम संबंध हैं। युवक पहले से शादीशुदा है और चार बच्चे हैं। युवती के परिवार में उसके अलावा तीन बहनें और एक भाई है। शनिवार को युवक-युवती शादी करने के लिए जिला अदालत में आ गए। 

इधर युवती से भाई ने गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को सूचना देकर अदालत में बुला लिया। युवती को उसके भाई और बिट्टू ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी करने की बात पर अड़ी रही। शोर सुनकर अधिवक्ता भी इकट्ठे हो गए। कुछ अधिवक्ताओं की मीडिया कर्मियों के साथ झड़प भी हुई। पुलिस ने सभी को थाने लाकर समझाया। युवती को उसके भाई के साथ भेज दिया। 
विज्ञापन

युवक ने थाने में लिखा कि वह युवती से संपर्क नहीं रखेगा और इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएगा। बता दें कि कि गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी को नूंह हिंसा मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। बिट्टू फिलहाल जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें