फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुत्रवधू से परेशान ससुर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी निवासी नरेंद्र धनखड़ (51) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में अपनी पुत्रवधू और उसके माता-पिता की प्रताड़ना को कारण बताया है। मृतक नरेंद्र धनखड़ की पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि बेटे गौरव ने दिसंबर 2024 में बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव की युवती से प्रेम-विवाह किया था। शादी में कोई दान दहेज भी नहीं लिया था। शादी के बाद गौरव और उसकी पत्नी में विवाद होने लगा तो 26 मई को बेटे गौरव ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि तब से पुत्रवधू मकान को अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रही थी। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते नरेंद्र धनखड़ ने शनिवार रात को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें