फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रक्षाबंधन पर किसानों को मिल सकता है बढ़े मुआवजा का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। ग्रेनो प्राधिकरण के प्रभावित किसानों को रक्षाबंधन पर सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिल सकता है। सरकार उनकी जमीनों के लिए दिए जाने वाले मुआवजे को बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जिसकी घोषणा इस त्योहार पर की जा सकती है। इसके लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सूबे के मुखिया सीएम योगी से मिलकर किसानों की समस्या उनके सामने रखी थी, जिसके बाद सीएम ने सकारात्मक तरीके से इस समस्या के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रेनो प्राधिकरण के किसानों का मुआवजा 4,125 रुपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़ाकर 6,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर किया जा सकता है। वहीं, किसानों के मुआवजे, आबादी भूखंडों और अवशेष किसानों के 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे से जुड़े विषयों पर शासन एवं सरकार के स्तर पर जल्दी ही फैसला आने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें