हथीन। अनाज मंडी में बाजरे की आवक शुरू हो गई है, लेकिन सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है। किसान निजी आढ़तियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम भाव पर फसल बेचने को मजबूर हैं। किसान मोहम्मद जकरिया ने बताया कि आढ़ती 2100 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजरा खरीद रहे हैं। उन्होंने जल्द सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग की। मार्केट कमेटी के जगदीश के अनुसार, मंडी में करीब सात हजार क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है। प्रतिदिन लगभग 100 गेट पास कट रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने कहा कि किसानों को भावांतर योजना का लाभ दिया जाएगा। संवाद