फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला चालक की कार की टक्कर से कई फीट हवा में उछला किसान, केस दर्ज

Tue, 27 Jun 2023 10:29 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के लिए गिड़गिड़ाने के बाद भी मौके से फरार हुई आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 मैरिंगो एशिया अस्पताल के सामने कार चालक महिला ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक झटके के साथ पीड़ित हवा में कई फीट तक उछल कर सड़क पर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देख लोग एकत्रित होने लगे। घायल ने कार चालक महिला से उसे अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाई लेकिन वह उसे सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव नचौली निवासी सुरेंद्र सिंह (41) ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल सेक्टर-16 में रहते हैं और खेती किसानी का काम करते हैं। 23 जून सुबह करीब 11 ग्यारह बजे वह ओल्ड फरीदाबाद सब्जी मंडी से घर की तरफ जा रहे थे। मैरिंगो एशिया अस्पताल से थोड़ा आगे जाते ही पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि कार की स्पीड काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र सिंह बाइक सहित कई फीट तक हवा में उछलकर रोड पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। कार चालक आरोपी महिला भी मौके पर रुक गई। सुरेंद्र सिंह ने महिला से कहा कि वह उसे अस्पताल में भर्ती करा दे। महिला ने उनकी एक ना सुनी और बाद में कार लेकर चंपत हो गई। पीड़ित सुरेंद्र ने आरोपी महिला की कार का नंबर नोट कर लिया। सड़क से जा रहे एक राहगीर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें