फरीदाबाद स्थित सेक्टर 23 व खेड़ी गुजरान मैं 66 केवी के सब स्टेशन का निर्माण कार्य किया जाएगा. हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड नहीं इसके लिए जगह चिन्हित की है. सेक्टर 23 स्थित बिजली निगम के कार्यालय में 66 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा. जबकि खेरी गुजरान में पंचायत की जमीन पर इसका निर्माण कार्य किया जाएगा. हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से इसके टेंडर जारी कर दिए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि मार्च सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा यह सभी स्टेशन गैस इंसुलेटेड होगा. दोनों को बनाने में लगभग 40 करोड़ रुपए लागत आने की संभावना है. इसके बनने से एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी. आगामी 2 साल बाद उन्हें बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा.