राष्ट्रीय राजमार्ग मथुरा रोड पर नगर निगम की ओर से सार्वजनिक शौचालय बनाने की योजना बनाई जा रही है. निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए जगह चिन्हित की जा रही है. के लिए एनएचएआई से भी अनुमति मांगी है. अधिकारियों के अनुसार नेशनल हाईवे पर रोजाना दो लाख से अधिक वाहनों का आवागमन होता है. ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शौचालय क्या भाव में उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है. लिहाजा नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है बहुत जल्द वाहन चालकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे. यह शौचालय सराय ख्वाजा से लेकर बल्लभगढ़ तक बनाए जाएंगे. उसके लिए जगह चिन्हित किया जा रहा है.