बल्लभगढ़। पैदल जा रहे लड़के को बाइक सवार दो लड़कों ने टक्कर मारी। जिसकी वजह से पैदल लड़के की मृत्यु हो गई। पैदल लड़के की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
इंद्रा नगर के रहने वाले वीर पाल ने बताया कि 30 दिसंबर को वह हर दिन कि तरह वाईएमसीए पुल के पास रेहड़ी पर अण्डे खा रहा था। तभी बल्लभगढ़ से दिल्ली जाने वाले जीटी रोड पर वाईएमसीए पुल चढ़ते ही एक्सीडेन्ट होने कि आवाज आई। एक्सीडेन्ट कि आवाज सुनकर रोड पर पहुंचा तो वह पर एक लड़का रोड पर गिरा हुआ था औऱ रोड के साईड में एक मोटर साईकल जिसका नम्बर डीएल 45 डीबी2522 है वह एक्सीडेन्ट अवस्था में पडी हुई थी। तथा उसके पास दो लड़के बैठे हुए थे। जिन्होंने अपना नाम लोकेश बताया। जोकि बाइक चालक था। तीनों को राहगीरों की मद्द से उपचार के लिए अस्सपताल में पहुंचाया। जहां पैदल जा रहे लड़के की हालत गंभीर होने की वजह से उसको दिल्ली के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान पैदल अज्ञात लड़के की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए बीके अस्पताल की मोचर्री में रखवा दिया है। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-------